रामनगर/हल्द्वानी: रामनगर की उभरती हुई मुक्केबाज तानसी रावत का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। हल्द्वानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल में तानसी ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।
पंजाब में करेंगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व
मिली जानकारी के अनुसार इस चयन के बाद अब तानसी रावत आगामी 23 से 30 जून तक जालंधर (पंजाब) में आयोजित होने वाली ‘5वीं अंडर-15 सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप’ में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके इस चयन से स्थानीय खेल प्रेमियों और उनके स्कूल में खुशी की लहर है।