उत्तराखंड: दीजिए बधाई: उत्तराखंड की निशानेबाज़ छवि पंत ने किया कमाल, सब यूथ महिला वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की निशानेबाज़ छवि पंत ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

देहरादून की स्नाइपर शूटिंग अकादमी से निकली प्रतिभा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें छवि पंत ने सब यूथ महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने देशभर से आए सैकड़ों प्रतिभाशाली निशानेबाज़ों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीता। छवि पंत पिछले तीन वर्षों से देहरादून स्थित स्नाइपर शूटिंग अकादमी में प्रसिद्ध कोच अनिल ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। छवि पंत की इस उपलब्धि ने उत्तराखंड के युवाओं, विशेषकर युवा खिलाड़ियों और बेटियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।