उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव और निकाय चुनाव है।
देहरादून में दोनों नेताओं की बड़ी रैली कराने की तैयारी में कांग्रेस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सितंबर में उत्तराखंड आ सकते हैं। जिसमें 15 से 20 सितंबर के बीच में उनका दौरा प्रस्तावित है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बताया, पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी देशभर में अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसके तहत सितंबर माह में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का उत्तराखंड का दौरा प्रस्तावित है।