उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कांग्रेस ने मेरा वोट, मेरा अधिकार अभियान की शुरूआत कर दी है।
कांग्रेस का अभियान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें बताया गया है कि कांग्रेस पार्टी अगले तीन माह तक प्रदेश के सभी सौ निकायों में यह अभियान चलाएगी। अभियान के तहत ऐसे मतदाताओं का ब्योरा एकत्रित किया जाएगा, जो वोट डालने से वंचित रह गए हैं। इसके साथ ही स्पष्ट किया कि कांग्रेस न तो चुनाव आयोग पर, न चुनाव प्रक्रिया पर और न ही मतदाता के विवेक पर कोई सवाल उठा रही है, बल्कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और जनवरी 2025 में सम्पन्न हुए चुनाव में, जिन लोगों के वोट काटे गए हैं, उनके वोट काटने की प्रक्रिया या उसके पीछे के कारण को जानने का प्रयास कर रहे है।
जारी किया पोस्टर
इस संबंध में बीते कल शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ईमेल- meravote@inc.in और व्हाट्सएप नंबर 7452894623 युक्त पोस्टर जारी किया है।