उत्तराखंड: कांग्रेस ने  शुरू किया”मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान”, इस उद्देश्य के साथ लोगों को करेगी जागरूक

हरिद्वार: उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कांग्रेस ने “मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान” शुरू किया है।

कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने यह अभियान शुरू किया है। इस संबंध में उत्तराखंड मताधिकार संरक्षण समिति के सदस्य पंकज सिंह छेत्री ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची निष्पक्षता से बनायी जाएं, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने या स्थान परिवर्तित करने की प्रक्रिया का पालन किया जाए। कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

रहें मौजूद

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, दीपक टंडन, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, तरूण व्यास, पुनीत, विकास चंद्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।