उत्तराखंड में इन दिनों बजट सत्र जारी है।इसी बीच सत्र के दूसरे दिन यानी आज की बड़ी खबर सामने आई है कि विधानसभा अध्यक्ष ने काँग्रेस के सभी विधायकों को आज के लिए निलंबित कर दिया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने काँग्रेस के सभी विधायकों को आज के लिए किया निलंबित
बताया जा रहा है कि भराड़ीसैंण विधानसभा में सदन की कार्यवाही के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने काँग्रेस के सभी विधायकों को आज के लिए निलंबित कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार विपक्ष बेरोजगारी, छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा था। फिर जसपुर विधायक आदेश चौहान के मामले में विशेषाधिकार हनन का विषय लगा था, जिस पर विशेषाधिकार हनन के मामले में विपक्षी विधायक हंगामा कर रहे थे । काँग्रेस विधायक स्पीकर के सामने टेबल में चढ़ गए थे। कांग्रेस विधायकों ने कागज के गोले बनाकर पीठ की तरफ फेंके जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष द्वारा यह फैसला लिया गया। बताते चलें कि इस सत्र में पहली बार विधायक निलंबित हुए है।
विपक्ष का रवैया बिल्कुल ठीक नहीं
वहीं वित्त मंत्री प्रेम अग्रवाल ने कहा की विपक्ष ने जिस तरह का रवैया सदन में अपनाया वो बिलकुल ठीक नहीं है। उनके अनुसार आज की कार्यवाही के लिए कांग्रेस विधायक निलंबित किए गए है।