उत्तराखंड: ऋषिकेश में चीन की तर्ज पर बन रहें बजरंग सेतु (कांच का पुल) का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर, पर्यटकों के लिए बनेगा आर्कषक का केंद्र

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई ‌है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में चीन की तर्ज पर 132.30 मीटर लंबा बजरंग सेतु (कांच का पुल) का निर्माण जारी है। लोक निर्माण द्वारा पुल पर साज-सज्जा का कार्य तेजी से जारी है।

अंतिम चरणों में निर्माण कार्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बजरंग सेतु (कांच का पुल) अब अपने अंतिम चरण में है। जिसके बाद जल्द ही इस सेतु को श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। यह आधुनिक कांच का पुल तीर्थनगरी की सुंदरता में चार चांद लगाएगा ही, साथ ही रोमांच प्रेमियों के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र बनेगा‌। सेतु के दोनों ओर केदारनाथ की आकृति वाले खंभों पर झोपड़ियों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही, पुल को तेज हवा में संतुलन देने के लिए लिंग शू और विंड शू तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया कि 30 अगस्त तक कांच बिछाने का कार्य पूरी तरह से पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद, 15 सितंबर तक बजरंग सेतु को अंतिम रूप दिया जाएगा और आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।