उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में हिमाद्री आइस रिंक में देश की पहली इंडोर आइस स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई है।
हिमाद्री आइस रिंक में 20वीं नेशनल शॉर्ट ट्रैक एंड फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के हिमाद्री आइस रिंक में 20वीं नेशनल शॉर्ट ट्रैक एंड फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ किया। इस चैंपियनशिप में 19 राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। प्रतियोगिता का समापन 30 जून को होगा। मंत्री ने कहा पहली बार आइस स्केटिंग की नेशनल चैंपियनशिप इंडोर स्टेडियम में हो रही है। यह देवभूमि उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है।
रहें उपस्थित
इस दौरान विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली आदि लोग उपस्थित रहे।