उत्तराखंड: सभी जिला अस्पतालों में स्थापित होंगे क्रिटिकल केयर यूनिट, मरीजों को मिलेगी राहत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सभी जिला अस्पतालों में क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित किए जाएंगे।

कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा की है। यह बात उन्होंने देहरादून के गांधी अस्पताल में राज्य के पहले मॉडल टीकाकरण केंद्र के शुभारंभ पर की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में क्रिटिकल केयर यूनिटों की स्थापना की जाएगी। इससे हादसों एवं ट्रामा के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए हर जिला अस्पताल को 25-25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।