उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। देश दुनिया से बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
बाबा केदार के धाम उमड़ रहा आस्था का सैलाब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और नये रिकॉर्ड बना रही है। बाबा केदार के दर्शन को यात्रा के पहले चार दिन में ही एक लाख से अधिक श्रद्धालु पंहुचे है। यहां प्रतिदिन टोकन के माध्यम से 25 हजार यात्री दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह दिख रहा है। कपाट खुलने के पहले दिन ही 30 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन किए थे। इसके बाद से प्रतिदिन 25 हजार यात्री बाबा केदार के दर्शन को पंहुच रहें हैं। इसके अलावा हेली सेवा से प्रतिदिन करीब 14 सौ यात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं। वहीं पैदल मार्ग के साथ ही डंडी-कंडी, घोड़े-खच्चर व से भी तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन को पहुंच रहे हैं।