उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रही भक्तों की भीड़, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए चारों धामों के दर्शन, केदारनाथ धाम में बना रिकॉर्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 30 अप्रैल से यात्रा का आगाज हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

चारों धामों में पंहुच रहा आस्था का सैलाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पंहुच रहें हैं। जिसमे केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां धाम में प्रतिदिन 19 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक 9,17,117 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। जिसमे यमनोत्री धाम में अब तक 1,68,013 श्रद्धालु मां यमुना का आशीर्वाद ले चुके हैं। गंगोत्री धाम में अब तक 1,55,718 श्रद्धालु दर्शन को पहुंच चुके हैं। अभी तक 2,12,489 श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंच चुके हैं। वहीं केदारनाथ धाम में दिनांक 02.05.2025 से दिनांक  18.05.2025 तक 3,80,897 श्रद्धांलुओं द्वारा दर्शन किये गये है।