उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रही भक्तों की भीड़, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए चारों धामों के दर्शन, केदारनाथ धाम में हर दिन बन रहें नये रिकॉर्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 30 अप्रैल से यात्रा का आगाज हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

चारों धामों में पंहुच रहा आस्था का सैलाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पंहुच रहें हैं। जिसमे केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अभी तक 23 लाख 75 हजार 668 दर्शन को श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। 7 जून को 75 हजार 104 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की।
🌼🌼अभी तक 3 लाख 98 हजार 109 श्रद्धालु मां यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। वहीं शनिवार 7 जून को 9370 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम की यात्री की।
🌸🌸अभी तक 3 लाख 98 हजार 982 श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन को पहुंच चुके हैं। शनिवार 7 जून को 11 हजार 7 श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।
🌺🌺 अभी तक 6 लाख 53 हजार 812 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। शनिवार 7 जून को 23 हजार 126 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कए।
🌻🌻अभी तक 59 हजार 151 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं। वहीं 7 जून को 8069 श्रद्धालु ने हेमकुंड साहिब की यात्रा की।

केदारनाथ धाम में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

🍀🍀2 मई से शुरू हुई केदारनाथ धाम की यात्रा में सबसे ज्यादा भक्त पहुंचे हैं। अभी तक 8 लाख 65 हजार 614 श्रद्धालु बाबा केदार का आशीर्वाद ले चुके हैं। जबकि शनिवार 7 जून को 23 हजार 532 श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए।