उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रही भक्तों की भीड़, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए चारों धामों के दर्शन, केदारनाथ धाम में हर दिन बन रहें नये रिकॉर्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 30 अप्रैल से यात्रा का आगाज हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

चारों धामों में पंहुच रहा आस्था का सैलाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पंहुच रहें हैं। जिसमे केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां धाम में प्रतिदिन 19 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अभी तक 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं 25 मई को 70 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की।
🌼🌼अभी तक यमुनोत्री धाम में 2 लाख 54 हजार 747 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। 25 मई को 10 हजार 742 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए।
🌸🌸अभी तक 2 लाख 41 हजार 610 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए। 25 मई को 12 हजार 506 श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।
🌺🌺अभी तक 3 लाख 78 हजार 95 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं। 25 मई को 22 हजार 415 श्रद्धालुओं ने बदरीविशाल के दर्शन किए।
🍀🍀अभी तक 5 लाख 76 हजार 841 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। 26 मई को 25 हजार 815 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।