उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 30 अप्रैल से यात्रा का आगाज हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
चारों धामों में पंहुच रहा आस्था का सैलाब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पंहुच रहें हैं। जिसमे केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां धाम में प्रतिदिन 19 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अभी तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा 15 लाख 69 हजार 45 पहुंच चुका है।
🌼🌼अभी तक 2 लाख 79 हजार 206 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं। वहीं 27 मई को 13,704 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
🌸🌸अभी तक 2 लाख 65 हजार 149 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं। 27 मई को गंगोत्री धाम में 12,147 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
🌺🌺अभी तक 4 लाख 16 हजार 291 श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। 27 मई को 18,572 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।
🍀🍀अभी तक केदारनाथ धाम में 6 लाख 609 श्रद्धालु दर्शन को पहुंच चुके हैं। 27 मई को 23 हजार 868 श्रद्धालुओं ने बाबा के केदार के दर्शन किए।