उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भालू का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
भालू के बढ़ते हमले
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां जनवरी से अब तक भालू यहां 15 लोगों को घायल किया है। वहीं बीते कल बुधवार को भी भालू ने एक व्यक्ति पर हमला किया। जब सुबह कोट मल्ला क्षेत्र में भालू ने फिटर भरत सिंह चौधरी पर हमला कर दिया और मौका मिलते ही उन्होंने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। इसके बाद भालू जंगल में भाग गया। हालांकि उनके पैरों में गंभीर जख्म आए हैं। ग्रामीण भरत सिंह को लेकर रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
वन विभाग की टीम तैनात
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में भालू की लगातार सक्रियता बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।