उत्तराखंड: छात्र संघ चुनाव कराने की तिथि घोषित, प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में इस दिन होंगे चुनाव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द छात्रसंघ के चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए तिथि घोषित हो गयी है।

25 अक्टूबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक : लंबे समय से चली आ रही मांग और छात्रों के आंदोलन के बाद बीते गुरुवार को‌ चुनाव की तिथि घोषित हुई है। राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव इसी माह होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में प्रदेश के उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि 25 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में छात्र संघ चुनाव कराए जाएंगे।