उत्तराखंड: गौमाता को ‘राज्य माता’ घोषित करने की उठी मांग,‌भारतीय गौ क्रांति मंच ने भरी हुंकार

उत्तराखंड: उत्तराखंड में गौमाता को ‘राज्य माता’ का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन तेज हो गया है।

की यह मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में सोमवार को देहरादून में भारतीय गौ क्रांति मंच ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसमें सरकार से इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की। साथ ही टिहरी गौ सांसद और उत्तराखंड गौ सांसद प्रभारी अनुसूया प्रसाद उनियाल ने बताया कि इस मांग को लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि गौमाता को राज्य माता का दर्जा देना केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी उत्तराखंड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंच द्वारा गांव-गांव और शहर-शहर जनजागरण अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि इस मुहिम से आम जनता को जोड़ा जा सके।