उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हिमालय बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र भेजा है।
की यह मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के जिसमें कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 21 मार्च को उत्तराखंड में विश्व हिमनद दिवस मनाए जाने की राजकीय घोषणा किए जाने की मांग की है। कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय हिमनद संरक्षण वर्ष घोषित किया है। वहीं दुनिया 21 मार्च को विश्व हिमनद दिवस मनाए जाने की तैयारी कर रही है। साथ ही कहा कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिले के प्रमुख ग्लेशियरों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किए जाने की भी मांग की है।