उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बारिश का दौर है। जिस पर मौसम विभाग ने बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। जिसमें इस मानसून की बारिश के बीच डेंगू का भी खतरा बना हुआ है।
डेंगू और चिकनगुनिया का बढ़ा खतरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे में डेंगू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही स्कूली छात्रों के लिए खास तौर पर एडवाइजरी जारी की गई है। डेंगू और चिकनगुनिया के खतरे के बीच शिक्षा विभाग ने सोमवार को यह आदेश जारी किया है। साथ ही बताया है कि सभी स्कूलों को इसका पालन करना होगा।
जिसमें-
📌📌स्कूल, मदरसे और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पूरी बाजू की यूनिफार्म में आना होगा।
📌📌जो बच्चे फुल बाजू की यूनिफार्म में नहीं आएंगे उनको स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
📌📌प्रधानाचार्य प्रतिदिन प्रार्थना स्थल में शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराएंगे। जिसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को देंगे।