उत्तराखंड: पीसीएस प्री व मुख्य परीक्षा से संबंधित विस्तृत अपडेट सिलेबस जारी, यहां देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड पीसीएस प्री व मुख्य परीक्षा से संबंधित विस्तृत अपडेट सिलेबस जारी किया है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी जानकारी दी गई है। बताया है कि
✅✅प्री परीक्षा में पहला पेपर सामान्य अध्ययन का होगा, जिसमें 150 अंकों के 150 सवाल दो घंटे में हल करने होंगे।
✅✅दूसरा पेपर सामान्य बुदि्धमत्ता परीक्षा का होगा, जिसमें 150 अंकों के 100 सवाल दो घंटे में हल करने होंगे।
✅✅प्री परीक्षा में चार सवाल गलत होने पर एक अंक काट लिया जाएगा।
✅✅मुख्य परीक्षा में पहला पेपर सामान्य हिंदी का 150 अंकों का होगा।
✅✅दूसरा पेपर निंबधन का 150 अंकों का होगा।
✅✅तीसरा पेपर सामान्य अध्ययन-1(भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज)
✅✅चौथा पेपर सामान्य अध्ययन-2(शासन व्यवस्था, संविधान, शासन प्रणाली, सामाजिक न्याय तथा अंतरराष्ट्रीय संबंध)
✅✅पांचवां पेपर सामान्य अध्ययन-3(प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन)
✅✅छठा पेपर सामान्य अध्ययन-4(नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरूचि)
✅✅सातवां पेपर सामान्य अध्ययन-5(उत्तरा जो जो खंड राज्य की जानकारी)
✅✅ आठवां पेपर सामान्य अध्ययन-6(उत्तराखंड राज्य की जानकारी) का होगा।
✅✅सामान्य अध्ययन के सभी पेपर 200-200 अंकों के होंगे।
✅✅150 अंकों का इंटरव्यू होगा।