उत्तराखंड: धामी कैबिनेट का विस्तार, जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए 5 नए चेहरों ने ली शपथ

​उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय से प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आखिरकार संपन्न हो गया है। राजधानी देहरादून के लोकभवन में आयोजित एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी टीम में 5 नए मंत्रियों को शामिल किया।

ली शपथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विस्तार के साथ ही धामी सरकार ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाने की पुरजोर कोशिश की है।

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

​मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए चेहरों में अनुभवी और युवा दोनों तरह के नेताओं को जगह दी गई है। उत्तराखंड में धामी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। उनमें खजान दास,मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी और राम सिंह कैड़ा शामिल हैं।
• ​मदन कौशिक: हरिद्वार से 5 बार के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष।
• ​खजान दास: देहरादून की राजपुर सीट से विधायक और प्रमुख दलित चेहरा।
• ​प्रदीप बत्रा: रुड़की से तीन बार के विधायक।
• ​भरत चौधरी: रुद्रप्रयाग से वरिष्ठ नेता और दो बार के विधायक।
• ​राम सिंह कैड़ा: नैनीताल के भीमताल से विधायक।

कैबिनेट का गणित: गढ़वाल और कुमाऊं के बीच संतुलन

​उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। इस विस्तार से पहले मंत्रिमंडल में 5 पद खाली थे, जबकि 5 मंत्री (सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य और सौरभ बहुगुणा) पहले से कार्यरत थे। नई कैबिनेट में भी उन चेहरों को अहमियत दी गई है जो दूसरे दलों से भाजपा में आए हैं।