Site icon Khabribox

उत्तराखंड: धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक इतने नवंबर को, विधानसभा सत्र के बाद पहली कैबिनेट, जनहित के कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

​उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 27 नवंबर को सचिवालय में आयोजित की जाएगी।

होगी कैबिनेट बैठक

जिसमें हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा सत्र के बाद धामी सरकार की यह पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है। जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि बैठक में जनहित, बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार और विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

Exit mobile version