उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 27 नवंबर को सचिवालय में आयोजित की जाएगी।
होगी कैबिनेट बैठक
जिसमें हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा सत्र के बाद धामी सरकार की यह पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है। जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि बैठक में जनहित, बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार और विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।