उत्तराखंड: दून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ का दीदार: ​नीली आंखों वाले सफेद बाघ ‘तेजस’ की खास है खासियत

​उत्तराखंड: वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। अब वन्य प्रेमी देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ का दीदार कर सकेंगे।

वन्य प्रेमियों में उत्साह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफेद बाघ के बाड़े का विधिवत उद्घाटन किया। बाड़े में ‘तेजस’ की पहली झलक दिखते ही वहां मौजूद वन्यजीव प्रेमी खासे उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर चिड़ियाघर परिसर में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। तेजस को 28 सितंबर को विशेष रेस्क्यू वाहन के जरिए ग्वालियर से देहरादून लाया गया था।

​नीली आंखें और सफेद शरीर पर काली धारियां हैं खास पहचान

करीब ढाई वर्ष का ‘तेजस’ अपनी आकर्षक नीली आंखों और सफेद शरीर पर काली धारियों के कारण विशेष पहचान रखता है। उसे वन्यजीव आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित गांधी जूलॉजिकल पार्क से देहरादून लाया गया है। तेजस के बदले देहरादून चिड़ियाघर के करीब पांच वर्षीय रॉयल बंगाल टाइगर ‘भोला’ को ग्वालियर भेजा गया है।

​