उत्तराखंड: उत्तराखंड में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है।
कहीं यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि देवभूमि की शांति और इसके ‘देवत्व’ से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार अब राज्य में बाहर से आकर बसने वाले लोगों और संदिग्धों का कड़ाई से सत्यापन कराएगी। सीएम ने बीते बुधवार को शासकीय आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि को अपराध मुक्त रखना सरकार का संकल्प और चुनौती दोनों है। उन्होंने साफ किया कि प्रदेश में मतातंरण, लैंड जिहाद, थूक जिहाद और पहचान छिपाकर रहने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।अपराधियों को उत्तराखंड में कहीं भी संरक्षण नहीं मिलेगा। किसी भी प्रकार की अराजकता या हुड़दंग की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन को पूरी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बताया कि सभी बाहरी छात्रों और प्रवासियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जाएगा। हॉस्टल संचालकों को शासन का सहयोग करना अनिवार्य होगा। सत्यापन अभियान को केवल एक बार न चलाकर अब इसे नियमित प्रक्रिया बनाया जा रहा है।