उत्तराखंड: प्रदेश में भी विकसित होंगे डिजिटल नोमैड विलेज, इन सुविधाओं का होगा विस्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भी अब सिक्किम-गोवा की तर्ज पर डिजिटल नोमैड विलेज विकसित किए जाएंगे।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए देहरादून और हल्द्वानी के पास पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो गांवों को विकसित किया जाएगा। जिसमें इन गांवों में होम स्टे की सुविधाओं को विस्तार दिया जाएगा और हाई-स्पीड इंटरनेट, वाई-फाई सेवा के साथ ही सड़क, बिजली, पानी, ड्रेनेज के सिस्टम को मजबूत किया जाएगा।
इसके लिए उत्तराखंड में डिजिटल नोमैड विलेज विकसित कर वर्क फ्रॉम विलेज कांसेप्ट से पलायन रोकने का प्लान तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली को ठोस प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी दी है।