उत्तराखंड: प्रदेश में उच्च शिक्षा का डिजिटल कायाकल्प, अब ऑनलाइन जांची जाएंगी यूनिवर्सिटी की कॉपियां, लागू होगी यह प्रणाली

उत्तराखंड: राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए एक खास कदम उठाया है। इसके तहत उत्तराखंड के 119 राजकीय विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध 216 उच्च शिक्षा संस्थानों की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, तेज और त्रुटिरहित बनाने के लिए खास प्रणाली लागू होगी।

विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
​इस नई डिजिटल व्यवस्था के तहत अब छात्रों की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे मैन्युअल चेकिंग के ढर्रे को खत्म करने में मदद मिलेगी। कॉपियों के मैन्युअल मूल्यांकन में गड़बड़ी की आशंका बनी रहती थी। साथ ही छात्रों को स्क्रूटनी या री-चेकिंग के नतीजों के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था। इसके अलावा उत्तर-पुस्तिकाओं के खोने, फटने या पानी-आग से खराब होने का डर हमेशा बना रहता था। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, नई डिजिटल ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ प्रणाली से इन सभी चुनौतियों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सकेगी। साथ ही परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किए जा सकेंगे।