उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भारी बारिश से काफी तबाही मच रही है। पहाड़ों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिसने लोगों की परेशानी व डर बढ़ा दिया है। उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी के बाद अब रुद्रप्रयाग में भी आपदा की खबर सामने आई है।
टिहरी में नुकसान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं बादल फटने की खबरें भी सामने आई है। टिहरी में भिलंगना प्रखंड में बीती रात्रि को हुई भारी बारिश के कारण क्षेत्र के ग्राम गेंवाली में बादल फटने की घटना सामने आई है। टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली में बादल फटा है। जिससे रास्ते और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नैलचामी में भी अतिवृष्टि की सूचना है। अतिवृष्टि से व्यापक नुकसान हुआ है। फिलहाल किसी जनहानी की सूचना नहीं है।
रूद्रप्रयाग में नुकसान
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक के छेनागाड़, बांगर सहित कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ है। छेनागाड़ डुगर और जौला बड़ेथ गांव में कुछ लोगों के लापता होने की खबर है। किमाणा में खेती की भूमि एवं सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर व मलबा में दब गए। अरखुण्ड में मछली तालाब एवं मुर्गी फार्म बह गया। रुद्रप्रयाग के स्यूर में एक मकान क्षतिग्रस्त होने एवं वाहन बहने की सूचना है। वहीं रुद्रप्रयाग के टेंडवाल गांव में मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि 18 से 20 लोग यहां लापता बताए जा रहे हैं।
चमोली में नुकसान
रिपोर्ट्स के मुताबिक चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में भी बादल फटा है। मोपाटा में रहने वाले तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता हो गए थे। जिनके शव निकाले गए हैं। जबकि विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल हुए हैं। इनके आवास और गोशाला के मलबे में दबने की सूचना है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में किए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी दी।