उत्तराखंड: यहां मोहल्ले में कार खड़ी करने पर हुआ विवाद, दो पक्षों में हुई मारपीट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के किच्छा में दो पक्षों में कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया।

हुई मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत सिंह पुत्र धमेन्द्र सिह निवासी आस्था कालोनी लालपुर ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि बीते गुरुवार उसकी कार उसके घर के सामने खड़ी थी। इस दौरान पड़ोसी शिवम गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता उसका भाई यश गुप्ता और निरवैर सिंह गाडी में सवार होकर आए और जोर जोर से हार्न बजाने लगे। प्रशांत के घर से बाहर आने पर शिवम और उसके भाई ने प्रशांत के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। प्रशांत की गाड़ी में तोड़ फोड़ की। इस दौरान शिवम ने अपने अन्य सथियों को बुला लिया। लेकिन पड़ोसियों के जमा होने पर आरोपी भाग गए।

मुकदमा दर्ज

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।