उत्तराखंड: जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता जागरूकता के लिए बनाए गढ़वाली विडियो


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां 14 जनवरी को विधानसभा के चुनाव होने वाले है। ऐसे में अब मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने स्थानीय बोली भाषा में प्रतीकात्मक वीडियो बनाए हैं।

सोशल मीडिया में हो रहा प्रसारित-

जिला निर्वाचन कार्यालय ने गढ़वाली भाषा में विडियो जारी किया है। जिसमें कहा है बेटी हो या ब्वारी, डालला वोट अबकी बारी, वोट ना हमारी जिम्मेदारी छ, हम सबतैं सरकार बणोण मां सहयोग देण चहेंदु। जिसे सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है।