चंपावत में उप चुनाव से ठीक पहले डीएम और एडीएम को हटाया गया है। उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी भी बदले गए।
आईएएस नरेंद्र भंडारी होंगे चंपावत के नए जिलाधिकारी
अपर जिलाधिकारी चमोली हेमंत कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी चंपावत बनाया गया है और अपर जिलाधिकारी चंपावत शिवचरण द्विवेदी को अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है। जबकि आईएएस नरेंद्र भंडारी को प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम और उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त पदभार से हटाकर जिलाधिकारी चंपावत बनाया गया है।
उपचुनाव से पहले हटाए गए डीएम और एडीएम
चंपावत विधानसभा से विधायक गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद अब इस सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव मैदान में उतर रहे। ऐसे में शुक्रवार को शासन की ओर से जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी को बदला गया है।
More Stories
Health tips: पोषक तत्वों से भरपूर होता है खीरा, शरीर को मिलते हैं यह फायदें
पढ़िए 25 अप्रैल (गुरूवार) की सुबह की ताजा व टाॅप खबरें, विश्व मलेरिया दिवस
उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के आसार, आज ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज