उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा आगामी महीने में शुरू होने वाली है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है।
डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
वहीं अब केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ, पर्यावरण अनुकूल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों की टीम के साथ रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड होते हुए घोड़ा पड़ाव तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर भूस्खलन एवं भूधंसाव संभावित स्थलों बांसवाड़ा, काकड़ागाड़, गुप्तकाशी तिराहा, बड़ासू, खुमेरा, मैखंडा, रामपुर और मुनकटिया का निरीक्षण किया। जिस पर उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। जिस पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं रहना चाहिए।
दिए यह निर्देश
रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सभी विभागों को यात्रा से जुड़े कार्य 15 मार्च तक तथा बड़े कार्य 30 मार्च तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए समयसीमा का पालन न करने पर प्राथमिकी दर्ज करने के भी निर्देश दिए।