उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां कुछ दिनों पहले एक कपड़ा व्यवसायी की तीन बिल्लियां गुम हो गईं। जिससे कुत्ता दुखी हो गया और खाना पीना छोड़ दिया।
जाने पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार पुराना बाजार के कपड़ा व्यवसायी लक्ष्मी दत्त जोशी ने तहरीर में कहा कि उनकी तीन बिल्लियों के नाम सोनी, मिचेन और मोनी था। तीन महीने के अंतराल में तीनों बिल्लियां अचानक गुम हो गईं। हर महीने एक-एक बिल्ली के गायब होने से घर वाले परेशान हैं। उन्होंने कहा है कि तीनों बिल्लियां उनके परिवार का हिस्सा थीं। बिल्लियों के गायब होने के बाद उनका कुत्ता रेंबो भी खाना नहीं खा रहा है। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की मदद से गुम हुई बिल्लियों का पता लगाने की मांग की है।
मामले की जांच
पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।