उत्तराखंड: उत्तराखंड को जल्द ही नया राज्यपाल मिलने जा रहा है। मध्य प्रदेश के पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
लेंगे राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 19 अक्टूबर को राजभवन (लोक भवन) में आयोजित गरिमामय समारोह में सुबह 11 बजे राज्य के 9वें राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें शपथ दिलाएंगे। केंद्र सरकार ने हाल ही में डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। वह निवर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) का स्थान लेंगे। सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही डॉ. ढाल सिंह बिसेन विधिवत रूप से प्रदेश के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे।