उत्तराखंड:यहां चैकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद की 02 लाख की नकदी

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष 2022 चुनाव के परिपेक्ष्य में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशन में  रामपुर बॉर्डर रुद्रपुर में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम  व फ्लाइंग स्क्वायड टीम को संयुक्त चेकिंग हेतु लगाया गया था।

पुलिस टीम व फ्लाइंग स्क्वाड टीम द्वारा बरामदा रुपए को जब्त किये गये

इसी  दौरान चेकिंग वाहन संख्या UP 14 EK 8062 के चालक अनीश चौधरी पुत्र तराबुद्दीन निवासी मकान नंबर 935 पोसॉन्ग थाना गाजियाबाद जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के वाहन को चेक किया तो वाहन  से 500रुपये के 400 नोट कुल ₹200000 बरामद हुए जिस के संबंध में पूछने पर अनीश चौधरी द्वारा रुपए को लाने के संबंध में कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया गया जिससे यह प्रतीत हुआ कि उक्त चालक अनीश चौधरी पर आमदा धनराशि का चुनाव में दुरुपयोग कर सकता है जिस कारण पुलिस टीम व फ्लाइंग स्क्वाड टीम द्वारा बरामदा रुपए को जब्त किये गये

पुलिस टीम

1-श्री विपिन कुमार गुप्ता प्रभारी फ्लाइंग स्क्वाड टीम
2-एसआई अशोक कुमार
3-एसआई राखी धोनी
4-कानी 1205 भागीरथ गोर का
5-कानी 355 सीपी जगदीश अधिकारी।