उत्तराखंड: बागेश्वर में सुबह-सुबह डोली धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही भूकंप की तीव्रता

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के हल्के झटके

जानकारी के अनुसार जनपद बागेश्वर में सुबह करीब 5:00 बजे आए इस भूकंप ने लोगों को नींद से जगा दिया। हालांकि, कम तीव्रता होने के कारण राहत की बात यह रही कि कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप का केंद्र और तीव्रता

​सीस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार, शनिवार सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई। शनिवार सुबह 04:56 बजे आया। भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.885 उत्तर अक्षांश और 80.016 पूर्व देशांतर पर स्थित रहा, जबकि इसकी गहराई पांच किमी बताई गई है। भूकंप के यह झटके हल्के थे, लेकिन सीमांत जनपद होने के कारण प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई गई है।