उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। महिला आज शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप के झटके
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बागेश्वर जनपद में शुक्रवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई है। भूकंप का समय सुबह 07:48:37 बजे दर्ज किया गया, जबकि इसका केंद्र 30.05 उत्तरी अक्षांश और 80.05 पूर्वी देशांतर पर, लगभग 10 किमी की गहराई में स्थित रहा।इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप के बाद प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालांकि जान माल कै नुकसान की खबर नहीं है।