उत्तराखंड: जंगलों की आग पर लिया जाएगा प्रभावी व तुरंत एक्शन, बनाई यह योजना

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बढ़ती जंगल की आग की घटनाएं एक बड़ा चिंता का विषय है। ऐसे में अब इन घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उत्तराखंड वन विभाग ने खास योजना बनाई है।

वन विभाग ने तैयारियों को और सुदृढ़ करने की बनाई योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत फील्ड स्तर पर निगरानी, संसाधनों की उपलब्धता और जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है। इस संबंध में प्रमुख वन संरक्षक (हाफ) आरके मिश्र ने जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आग नियंत्रण एवं प्रबंधन के तहत फारेस्ट सर्वे आफ इंडिया (एफएसआइ) से प्राप्त फायर अलर्ट पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।