उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उप चुनाव के लिए मतगणना हो रहीं हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई है। दोनों सीटों के लिए 10 जुलाई को मतदान हुआ था। आज चुनाव परिणाम घोषित होंगे।
चुनाव नतीजे आज होंगे घोषित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार जिले की मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा में मतगणना शुरू हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी करतार सिंह भड़ाना से 2065 वोट से आगे है।
मंगलौर आठवां राउंड
मंगलौर
कांग्रेस काजी मोहम्मद निजामुद्दीन 27717
भाजपा करतार सिंह भड़ाना 17117
बसपा उबैदुर रहमान 25652
बदरीनाथ
कांग्रेस लखपत बुटोला 15940
बीजेपी राजेंद्र भंडारी 12544