उत्तराखंड: उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है।
सिडकुल की बड़ी कंपनी करेगी चयन
हरिद्वार में आगामी 25 मार्च को जगजीतपुर लक्सर रोड स्थित कार्यालय परिसर में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में लगभग 100 रिक्त पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में हरिद्वार के सिडकुल स्थित प्रसिद्ध औद्योगिक इकाई ‘किरबी बिल्डिंग सिस्टम’ प्रतिभाग कर रही है। कंपनी द्वारा तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
इन पदों के लिए होगी भर्ती
रोजगार मेले में मुख्य रूप से निम्नलिखित ट्रेड के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
• आईटीआई फिटर (ITI Fitter)
• वेल्डर एवं मिग वेल्डर (Welder & MIG Welder)
• इलेक्ट्रीशियन (Electrician)
• लाइनमैन (Lineman)
• पेंटर (Painter)
यह होगा अनिवार्य
वहीं चयन प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। जो जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, जगजीतपुर लक्सर रोड, हरिद्वार में होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, तकनीकी प्रशिक्षण (ITI) के सर्टिफिकेट और उनकी छायाप्रति (Photocopy) के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।