उत्तराखंड: उत्तराखंड के राजधानी देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी का सिल्वर जुबली हॉल रविवार को बॉलीवुड के ‘किंग ऑफ मेलोडी’ पद्मश्री कुमार सानू के नाम रहा।
किया गया सम्मानित
इस मौके पर शृंखला म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जैसे ही मंच पर कुमार सानू के सुपरहिट गीतों की धुनें गूंजीं, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से सराबोर हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें कुमार सानू को संगीत जगत में उनके अतुलनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘शृंखला श्री उत्तराखंड रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री खजानदास और विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने शिरकत की। इस मौके पर कुमार सानू के अलावा पत्रकारिता, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार रेखा खान और लेखक डॉ. इंद्रजीत सिंह को भी ‘शृंखला श्री’ सम्मान प्रदान किया गया।
उत्तराखंड: देहरादून में सुरों की शाम, कुमार सानू हुए सम्मानित, मिला ‘शृंखला श्री उत्तराखंड रत्न’ सम्मान