उत्तराखंड: ईसीएचएस के जरिये पूर्व सैनिकों को मिलेगी दवा की होम डिलीवरी, इंटीग्रेटेड वेटरंस वेलनेस एंड सर्विस सेंटर बनने से भी मिलेगा लाभ- सीडीएस

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने देवभूमि मेगा पूर्व सैनिक रैली का शुभारंभ किया। उत्तराखंड सब एरिया ने जसवंत सिंह मैदान गढ़ी कैंट में इसका आयोजन किया गया।

दवा की होम डिलीवरी का लाभ

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने देहरादून में शनिवार को उत्तराखंड सब एरिया की ओर से आयोजित देवभूमि मेगा पूर्व सैनिक रैली को संबोधित किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर उन्होंने वीर नारियों और दिव्यांग पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सीमा चीन और नेपाल से लगी है। हम कई बार भूल जाते हैं कि उत्तराखंड एक फ्रंट लाइन स्टेट है। उन्होंने कहा कि एक्स सर्विसमैन वेलफेयर स्कीम में भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना यानी ईसीएचएस के जरिये 70 से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों को दवा की होम डिलीवरी मिलेगी।

इंटीग्रेटेड वेटरंस वेलनेस एंड सर्विस सेंटर‌ बनने से मिलेगा लाभ

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीडीएस ने बताया कि देहरादून मिलिट्री स्टेशन में इंटीग्रेटेड वेटरंस वेलनेस एंड सर्विस सेंटर बनाया जाएगा। यह पूरी तरह से तकनीक आधारित और पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए समर्पित होगा। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने यह भी बताया कि रायवाला, विकासनगर और पौड़ी में ईसीएचएस की स्वीकृति मिल गई है। जबकि, चंपावत और क्लेमनटाउन में पॉलीक्लीनिक को रिसेट करने का प्रस्ताव विचाराधीन है।

रहें उपस्थित

इस माैके पर जीओसी-इन सी सेंट्रल कमांड लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जीओसी-उत्तर भारत एरिया लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा, जीओसी-उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल एमपीएस गिल, वॉर वूंडेड फाउंडेशन अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) असित मिस्त्री, ब्रिगेडियर (सेनि) हरचरण सिंह उपस्थित रहे।