उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा रोजाना नये रिकॉर्ड बना रही है। इसी के साथ श्रद्धालु ऑनलाइन पूजा में भी काफी उत्साह दिखा रहे हैं।
बीते वर्ष का टूट सकता है रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बीते 15 अप्रैल से बदरीनाथ और केदारनाथ में ऑनलाइन पूजा बुकिंग शुरू की है। जो 30 जून तक रहेगी। जिसमें अभी तक यानी 15 अप्रैल से 24 मई तक बदरीनाथ और केदारनाथ में 3197 लोग ऑनलाइन पूजा के लिए बुकिंग करा चुके हैं। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिख रहा है।
ऑनलाइन पूजा की बुकिंग
जिस पर पूजा करने के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण की सुविधा दी है। श्रद्धालु श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in पर पूजा की बुकिंग कर सकते हैं।