उत्तराखंड: बाप बेटे ने मिलकर युवती से हड़पे ग्यारह लाख रुपए, खुद को कंपनी का मालिक बताकर युवती को बिजनेस करने की भी दी ट्रेनिंग

एक युवती ने पिता पुत्र समेत तीन लोगों पर ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 11 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्होंने खुद को एक कंपनी का मालिक बताते हुए फर्जी एग्रीमेंट कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।             

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला काशीपुर से है। पुलिस को दी तहरीर में रत्नांगी पुत्री सतेन्द्र चौधरी ने कहा है कि सहपाठी होने के चलते उसकी कुमाऊं कॉलोनी,  कचनलगाजी निवासी भारत उपाध्याय से जान पहचान थी। मार्च 2022 में भारत उपाध्याय ने उससे कहा कि वह और उसके पिता ऑनलाईन व्यापार करते हैं। तुम भी इसमें पैसा लगाओगी तो बहुत मुनाफा होगा। कार्य को मेरे साथ करो, बहुत कमाई होगी। उसके पिता ने भी एक साल के अन्दर रकम दोगुनी हो जाने और हर हफ्ते भारी मुनाफा व गिफ्ट भी मिलने का भरोसा दिलाया। 24 अप्रैल 2022 को उन्होंने खुद को  एग्रीमेन्ट क्यूनेट कम्पनी का मालिक बताकर एक एग्रीमेंट साइन किया। भारत ने अपने और दिल्ली निवासी देवेन्द्र खण्डेलवाल के खाते में मुझसे 11 लाख रूपये जमा करा लिए। यह रकम उसने गूगल पेय व अन्य माध्यम से जमा किया।

ट्रेनिंग के लिए दिल्ली व भोपाल भी ले गए पिता पुत्र

ट्रेनिंग के लिए दोनों उसे दिल्ली व भोपाल भी ले गए।       उन्होंने आज तक उसे कोई मुनाफा नहीं दिया। काफी खोजबीन करने पर पता चला कि ये लोग कम्पनी के मालिक नहीं है। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।