उत्तराखंड: पांचवें राज्य खेलों का समापन, 74 गोल्ड मेडल के साथ यह जिला रहा अव्वल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पांचवें राज्य खेलों का आयोजन किया गया। जिसका समापन हो गया है।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त दीपक रावत रहें। उन्होंने उन्होंने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

20 से 27 सितंबर तक राज्य ओलंपिक का हुआ आयोजन

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, काशीपुर, हरिद्वार और देहरादून में 20 से 27 सितंबर तक राज्य ओलंपिक आयोजित हुए। इस आयोजन में देहरादून जिला 74 गोल्ड के साथ पहले स्थान पर रहा। मेजबान ऊधमसिंह नगर 52 गोल्ड के साथ दूसरे पर रहा। वहीं नैनीताल तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान बालकों में सर्वाधिक पांच स्वर्ण पदक हरिद्वार के पार्क ने जीते। जिसे इलेक्ट्रिक बाइक दी गई। वहीं बालिका वर्ग में सबसे ज्यादा चार स्वर्ण पदक टिहरी की सोनिया ने जीते। जिसको इलेक्ट्रिक स्कूटी देकर सम्मानित किया गया।