उत्तराखंड: उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में सैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह से मुलाकात की।
डीएम को दिया ज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद उन्हें ज्ञापन सौंपा। दिए गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि ज्योतिबा फुले के जीवन पर बनी फिल्म, जो 11 अप्रैल 2025 को उनके जन्मदिन पर रिलीज होनी थी, कुछ असामाजिक तत्वों के विरोध के कारण विलंबित हुई। कहा कि बहुजन समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद फिल्म आखिरकार रिलीज तो हुई, लेकिन उत्तराखंड राज्य के किसी भी सिनेमाघरों में इस फिल्म प्रसारण नहीं किया जा रहा है। इस फिल्म को प्रदर्शित करने की मांग की है।
जीवन संघर्ष पर आधारित फिल्म
यह फिल्म भारत की प्रथम अध्यापिका सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित है। जिसमे उनके जीवन संघर्ष एवं समाज सेवा को दिखाया गया है।