उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले फिल्म जगत के सितारें, उत्तराखंड को बताया फिल्मांकन के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। फिल्मी सितारों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

राज्य सरकार की तरफ से दिए जा रहे सहयोग की सराहना की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री तृप्ति डिमरी एवं निर्देशक राज सांडिल्य ने मुलाकात की। फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश में की जा चुकी है और देहरादून व प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शूटिंग की जा रही है। इस मौके पर कलाकारों ने उत्तराखंड को बेस्ट अनूकूल फिल्म डेस्टिनेशन बताते हुए फिल्मांकन के लिए फिल्मकारों को राज्य सरकार की तरफ से दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर इस अवसर पर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत, अभिनेता विजय राज के साथ ही वर्ष सांडिल्य, भारत कुकरेती आदि लोग मौजूद रहें।