उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का अंतिम आरक्षण जारी कर दिया गया है।
अन्तिम अधिसूचना जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल बुधवार को पंचायती राज विभाग ने 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का अंतिम आरक्षण जारी किया। अनंतिम अधिसूचना पर आपत्तियों के निपटारे के बाद यह अंतिम आरक्षण जारी किया गया। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। दरअसल दो से पांच अगस्त के बीच प्रदेशभर से 42 आपत्तियां आईं। जिनका निपटारा मंगलवार को समिति ने किया था। बुधवार को सचिव पंचायती राज ने अंतिम आरक्षण जारी कर दिया। जिसके बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कराएगा। इसके साथ ही पंचायती राज विभाग ने पहली बार पंचायतों में ओबीसी आरक्षण के लिए गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की सिफारिशें लागू की हैं।
