उत्तराखंड: जानें कौन है आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह, जिनका संयुक्त राष्ट्र से संबंद्ध एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन के लिए हुआ चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी व एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह का चयन संयुक्त राष्ट्र से संबंद्ध एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन के लिए हुआ है।

2014 में भारतीय पुलिस सेवा में हुआ चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें आगामी पांच सालों तक सेवाएं देंगे। उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी व एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं। जो बीते 11 वर्षों से उत्तराखंड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब उनका चयन संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। यह चयन एक कठिन और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है, जिसमें विश्वभर के योग्य अधिकारी भाग लेते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार से जल्द ही उक्त सेवा के लिए चयनित होने पर आवश्यक अनुमोदन को आवेदन किया जाएगा। यह अनुमोदन प्राप्त होने के बाद वे उत्तराखंड कैडर से कार्यमुक्त होकर इस अंतरराष्ट्रीय संगठन में अपना दायित्व संभालेंगे। वहीं आईपीएस अफसर लोकेश्वर सिंह ने बीते मंगलवार को पुलिस सेवा से त्यागपत्र दिया है। उनके त्यागपत्र को शासन की ओर से अब केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। आईपीएस लोकेश्वर वर्तमान में पौड़ी एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।