उत्तराखंड: जानें क्यों अब ऋषिकेश में लोग नहीं कर पाएंगे राम झूला पुल पर आवाजाही, यह है इसकी वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेष में रामझूला पुल की मरम्मत का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

एक साल तक बंद रहेगी आवाजाही

इसी क्रम में एक साल में पुल की पूरी मरम्मत होगी। तब तक पुल पर आवाजाही बंद रखी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए मरम्मत के लिए करीब दस करोड़ का खर्च आएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने सस्पेंडर्स वायर ठीक करने के लिए टेंडर पहले ही जारी कर दिए थे। वहीं कुंभ से पहले पुल का काम पूरा करने की योजना है।

रामझूला पुल‌

रामझूला पुल का निर्माण 1986 में किया गया था। राम झूला ऋषिकेश, उत्तराखंड में गंगा नदी पर बना एक प्रसिद्ध लोहे का झूला पुल है, जो शिवानंद नगर (टिहरी गढ़वाल) को स्वर्गाश्रम (पौड़ी गढ़वाल) से जोड़ता है, और यह ऋषिकेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है, जो लगभग 750 फीट लंबा है और पैदल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसे 1986 में बनाया गया था।